48 thousand hiv aids patient in punjab
पंजाब में एड्स के 48 हजार मरीज - Jagran.com ki report. ::खतरनाक:: -अमृतसर जिले में सबसे ज्यादा 9047, जबकि फाजिल्का में सबसे कम 460 मरीज -पंजाब स्टे -अमृतसर जिले में सबसे ज्यादा 9047, जबकि फाजिल्का में सबसे कम 460 मरीज -पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के आंकड़ों से सामने आई भयावह तस्वीर जय सिंह छिब्बर, चंडीगढ़: नशे के साथ-साथ एड्स जैसी गंभीर व लाइलाज बीमारियां भी पंजाब की जवानी को तबाह कर रही हैं। नशे के मुद्दे पर पिछले कई सालों से जमकर राजनीति हो रही है, लेकिन पंजाब में कई गंभीर बीमारियों के बढ़ रहे प्रभाव के बारे में राजनीतिज्ञों समेत समाज का बड़ा वर्ग चुप है। सेहत एवं परिवार कल्याण विभाग की एजेंसी पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी से प्राप्त आकड़े बताते हैं कि सूबे में 48008 लोग एड्स की लाइलाज बीमारी से पीड़ित हैं। इसके अलावा पिछले 25 माह के दौरान 48737 मरीज काला पीलिया (हेपेटाइटिस सी) से पीड़ित हैं। सेहत एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब के आंकड़े बताते हैं कि गुरुनगरी अमृतसर में सबसे अधिक 9047 लोग एड्स से पीडित हैं, जबकि दूसरा नंबर लुधियाना का है, जहां 6373 एड्स रोगी हैं। फाजिल्का...
Comments
Post a Comment